*रीवा / मध्य प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया ने चुनाव अभियान समिति को जिलावार संचालन हेतु प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जी के सहमति से कांग्रेस के वरिष्ठ और समर्पित पदाधिकारी को चुनाव अभियान समिति का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसी तारतम्य में रीवा जिले के वरिष्ठ नेता राम बहादुर शर्मा को चुनाव अभियान समिति जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। श्री शर्मा ने अपनी नियुक्ति पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री चुनाव अभियान समिति अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया जी सीडब्ल्यूसी सदस्य पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल प्रदेश नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया प्रदेश महासचिव एवं संगठन मंत्री समन्वयक गुरमीत सिंह मंगू जिला संगठन प्रभारी प्रताप भानु शर्मा जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा शहर अध्यक्ष लखनलाल खंडेलवाल सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के प्रति हृदय से आभार व्यक्त कर कहा कि जो जवाबदारी प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपा है, उसका निर्वहन ईमानदारी से करते हुए पार्टी को आगे बढ़ने का कार्य करूंगा। श्री शर्मा के चुनाव समिति जिला अध्यक्ष नियुक्त होने पर रीवा जिले के कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है।*
Tags
news