IND vs SA 3rd T20I Highlights : भारत की दमदार वापसी, रोमांचक मुकाबले में अफ्रीका को 11 रनों से हराया

IND vs SA 3rd T20I Highlights : भारत की दमदार वापसी, रोमांचक मुकाबले में अफ्रीका को 11 रनों से हराया



भारत ने दक्षिण अफ्रीका को सेंचुरियन में खेले गए तीसरे टी20 मैच में 11 रनों से हरा दिया है। इस जीत के साथ भारत ने चार मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। सुपरस्पोर्ट पार्क में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तिलक वर्मा के शतक की बदौलत 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 219 रन बनाए हैं। इसके जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम मार्को यानसेन के तूफानी अर्धशतक के बावजूद 20 ओवर में सात विकेट पर 208 रन ही बना सकी। साउथ अफ्रीका की सरजमीं पर भारत का ये हाईएस्ट टोटल है।

220 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका टीम की शुरुआत अच्छी रही। रीजा और रयान के बीच पहले विकेट के लिए 27 रन की साझेदारी हुई। रिकेल्टन 15 गेंद में 20 रन बनाकर आउट हुए। रीजा ने 13 गेंद में 21 रन बनाए। ट्रिस्टन स्टब्स 12 गेंद में 12 रन बनाकर आउट हुए। एडन मार्करम ने 18 गेंद में 29 रन का योगदान दिया। डेविड मिलर 18 गेंद में 18 रन बनाकर आउट हुए। हेनरिक क्लासेन ने 22 गेंद में 41 रन बनाए। मार्को यानसेन 17 गेंद में 54 रन की तूफानी पारी खेलकर पवेलियन लौटे। गेराल्ड दो और एंडिले 5 रन बनाकर नाबाद लौटे।

भारत की शुरुआत खराब रही। टीम ने पहले ओवर की दूसरी गेंद पर संजू सैमसन का विकेट गंवाया। संजू बिना खाता खोले आउट हुए। अभिषेक शर्मा 25 गेंद में 50 रन बनाकर आउट हुए। अभिषेक और तिलक के बीच 107 रन की साझेदारी हुई। कप्तान सूर्यकुमार यादव 4 गेंद में एक रन ही बना सके। हार्दिक पांड्या 18 रन बनाकर आउट हुए। रिंकू 13 गेंद में 8 रन ही बना सके। रमनदीप 6 गेंद में 15 रन बनाकर आउट हुए। पहले मैच में भारत ने 61 रनों से जीत हासिल की थी, जबकि दूसरे मैच में साउथ अफ्रीका ने शानदार वापसी करते हुए 3 विकेट से मैच अपने नाम किया था।

SA - 208/7 (20)

IND - 219/6 (20)

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने

Tech

News website @999 Only
8383900865 / 6392321095
News website @999 Only
8383900865 / 6392321095