जिला पंचायत अध्यक्ष व सभापति ने दिव्यांगों को आटो ट्रायसायकल का किया वितरण…

जिला पंचायत अध्यक्ष व सभापति ने दिव्यांगों को आटो ट्रायसायकल का किया वितरण…

बिलासपुर -:- जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान व सभापति अंकित गौरहा ने सादगी भरे कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगों के बीच आटो ट्रायसायकल का वितरण किया। ट्रायसायकल मिलने के बाद दिव्यांग दोनो व्यक्तियों ने खुशी जाहिर की। इस दौरान दिव्यांग व्यक्तियों के आंख से खुशी के आंसू छलक उठे। हितग्राहियों ने बताया कि जीवन बहुत ही कठिन गुजर रहा था। आटो सायकल मिलने के बाद जिन्दगी थोड़ी आसान हो जाएगी साथ ही अन्य योजनाओं का भी लाभ मिलेगा।
                             सादगी भरे कार्यक्रम के बीच जिला पंचायत परिसर में नेताओं और कर्मचारियों की उपस्थिति में ट्रायसाकल का वितरण किया गया। 
          अरुण सिंग चौहान ने बताया की बिल्हा व मस्तूरी विकासखंड के मनोज मरकाम,संतोष कुमार सूर्या, संतोष साहू,बृजभान टंडन, भागीरथी यादव दिव्यांग हैं। दिव्यांग होने की वजह से इन्हें दैनिक दिनचर्या के दौरान काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इनकी मांग पर समाज कल्याण विभाग ने आटो ट्रायसाकल वितरण किया। अब इनकी जिन्दगी में थोड़ी राहत भरी ठण्डक पहुंचेगी।
                   अंकित ने कहा कि शासन प्रशासन हमेंशा गांव गरीब और किसानों के साथ है। प्रदेश की भूपेश सरकार का स्षष्ट निर्देश है कि जरूरत मंदों खासकर दिव्यांगों की सेवा जनप्रतिनिधियों का पहला कर्तव्य है।हमारा प्रयास हमेशा रहेगा कि  ना केवल दिव्यांग बल्कि सभी जरूरत मंदों को शासन की जनहित नीतियों के तहत लाभ पहुंचाया जाए।
                   इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान,जिला पंचायत सीईओ जय  जैन,जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा के अलावा राजेश्वर भार्गव और समाज कल्याण विभाग के अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने

Tech

News website @999 Only
8383900865 / 6392321095
News website @999 Only
8383900865 / 6392321095