दुष्कर्म का आरोप लगाकर मारपीट, लूट लिए स्र्पयेसिविल लाइन क्षेत्र की घटना,
by Mukesh tiwari -
0
दुष्कर्म का आरोप लगाकर मारपीट,
सिविल लाइन क्षेत्र की घटना, आरोपित ने की डेढ़ लाख की मांग
बिलासपुर। सिविल लाइन क्षेत्र में युवती से दुष्कर्म का आरोप लगाकर मारपीट और पांच हजार स्र्पये लूट का मामला सामने आया है। मारपीट से घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल के भाई ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
मंगला के आदर्श कालोनी में रहने वाले केशव सिंह मेडिकल स्टोर चलाते हैं। शनिवार की रात वे अपनी स्कूटी से घर आ रहे थे। जाय रेसीडेंसी मंगला के पास कार सवार युवकांे ने उन्हें रोक लिया। कार से उतरकर जमील खान, मुकेश गुप्ता और उसके साथी ने मेडिकल स्टोर संचालक से मारपीट की। कार में एक युवती भी बैठी थी। युवकों ने युवती के साथ केशव सिंह के बेटे द्वारा दुष्कर्म का आरोप लगाकर एक लाख 50 हजार स्र्पये मांगे। मना करने पर उन्होंने मेडिकल स्टोर संचालक की लोहे के राड से पिटाई की। इसके बाद उनकी जेब से पांच हजार स्र्पये लूट लिए। मारपीट के बाद युवक और युवती वहां से भाग निकले। घायल ने फोन कर घटना की जानकारी परिचित को दी। इस पर उनके भाई भोला सिंह वहां पहुंचे। भोला ने अपने भाई को घायल अवस्था में अपोलो अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद उन्हें वेयर हाउस रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भोला सिंह ने घटना की शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।