कसडोल ।कसडोल नगर में आज श्री हरीश साहू, पिंटू साहू जी के परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में शामिल होकर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री गौरीशंकर अग्रवाल जी श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण किए। उन्होंने सर्वप्रथम भगवान श्री कृष्ण जी एवं व्यासपीठ का विधिवत रूप से पूजा अर्चना व्यासपीठ पर विराजमान भागवताचार्य जी से आशीर्वाद लेकर क्षेत्र की खुशहाली सुख शांति समृद्धि की कामना की। श्री अग्रवाल जी श्री साहू जी के परिवारजनों से मिलकर उन्हें इस तरह के आयोजन करने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी,एवं उनका हालचाल जाना। आज के इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री गौरीशंकर अग्रवाल जी प्रदेश भाजपा के मंत्री श्रीमती श्याम बाई साहू, जांजगीर-चांपा लोकसभा के सांसद श्री गुहाराम अजगले जिला मंत्री राजकुमार साहू मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार पटेल जिला पंचायत के सदस्य नवीन मिश्रा पार्षद गुनीराम साहू, महामंत्री डॉ सुदीप मानिकपुरी मछुआरा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक भीखम केवट युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष नागेश्वर साहू सहित भारी संख्या में श्रोतागण उपस्थित रहे।
हरीश साहू के यहां भागवत कथा श्रवण करने पहुंचे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल
by Mukesh tiwari
-
0