हमारे पूर्वजों ने मनुष्य ही नहीं बल्कि सभी जीवों पर दया करने का पाठ ही पढ़ाया-जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा

हमारे पूर्वजों ने मनुष्य ही नहीं बल्कि सभी जीवों पर दया करने का पाठ ही पढ़ाया-जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा 

बिलासपुर -:-  जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा के गृह ग्राम सेमरा में साहु परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में अंकित गौरहा शामिल हुए,इस दौरान व्यास पीठ से भगवताचार्य ने धर्म और कर्म के साथ अच्छा इंसान बनने का  भी मंत्र दिया। व्यासपीठ से भगवताचार्य ने भगवान की लीला के माध्यम से लोगों को मानवता का पाठ भी पढ़ाया। उन्होने कहा सुमति और संगति ही जीवन का मूल आधार है। भगवान की हमेशा कृपा रहती है। इस दौरान जिला पंचायत सभापति ने बताया की हम सदियों से धर्म पुस्तकों का पाठ करते आ रहे हैं। बावजूद इसके हमारी दूरिया घटी नहीं बल्कि बढ़ी है। जब हम एक होंगे..तब ही क्षेत्र का ना केवल विकास होगा..बल्कि अमन चैन का वातावरण भी तैयार होगा।

         व्यासपीठ से भगवताचार्य के वाचन को सुनकर पूरा गांव मंत्रमुग्ध हो गया। इस दौरान जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने व्यास पीठ पहुंचकर आशीर्वाद लिया।

                अंकित गौरहा ने कहा कि यदि हम ऋषि मुनियों और अपने ईश्वर के आचरण को जीवन में उतार लें तो सारी वैमनस्यता अपने आप ही खत्म हो जाएगी। किसी भी धर्म ग्रंध में जीवों के खिलाफ अनिष्ट की बातें नहीं कही गयी है। जहां तक मैने जो अध्ययन किया है उसमें हमेशा यही पाया है कि हमारे पूर्वजों ने मनुष्य ही नहीं बल्कि सभी जीवों पर दया करने का पाठ ही पढ़ाया है। हमने भी पाठ पढ़ा है..लेकिन उस पाठ को जीवन में कभी ईमानदारी से उतारा नहीं है। हमारी जरूरतें अलग अलग हो सकती है। लेकिन इन जरूरतों के लिए हमें हर सूरत में एक और नेक बनकर रहना होगा। चाहे समाज हो या परिवार…सभी की मनोकामना बिना एक हुए पूरी नहीं हो सकती है। रामचरित मानस में  तुलसीदास ने कहा भी है कि जहां सुमति तहं सम्पत्ति नाना..जहां कुमति तहं विपत्ति निधाना। इसलिए हमें अपने साथ समाज और प्रदेश के साथ देश के विकास के लिए मिलजुलकर रहना ही होगा। शासन प्रशासन हमेशा आपके साथ था..है…और रहेगा क्योंकि आप से ही शासन और प्रशासन है।

               इस दौरान आचार्य पंडित आशिष उपाध्याय नगपुरा वाले,जजमान के रूप में हरिराम साहु चंद्रकली साहू,श्रीमति मतिबाई साहू,पप्पू साहूडी.आर.साहू,मनीष साहू,दिनेश साहू,अमित यादव,भागवती साहू,संतोष साहू,ईश्वर केवट,विजेन्द्र साहू, तथा ग्रामीणजन उपस्थित रहें।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने

Tech

News website @999 Only
8383900865 / 6392321095
News website @999 Only
8383900865 / 6392321095