भाजपा प्रदेश सह प्रभारी नितिन नवीन का प्रेसवार्ता कल कसडोल में...... साथ में रहेंगे अनेक वरिष्ठ नेतागण

भाजपा प्रदेश सह प्रभारी नितिन नवीन का प्रेसवार्ता कल कसडोल में

साथ में रहेंगे अनेक वरिष्ठ नेतागण
कसडोल । देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्ष कार्यकाल पूरा होने के अवसर पर देश भर में सघन जनसंपर्क अभियान चल रहा है।इसके तहत वरिष्ठ नेता गण घर घर जाकर मोदी सरकार के 9 वर्ष के उपलब्धियों को लोगों को बता रहे हैं।इसी जनसंपर्क अभियान के तहत कल सुबह 10 बजे टुण्ड्रा नगर में बिलाईगढ़ विधानसभा के संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।इसी कड़ी में श्री नितिन नवीन का कसडोल एवं लवन नगर में भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित है।
          उल्लेखनीय है कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री कार्यकाल 9 वर्ष पूरा होने पर 30 मई से 30 जून 2023 तक देशभर में विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।केंद्र एवं प्रदेश के प्रमुख वरिष्ठ नेतागण केंद्र सरकार के 9 वर्ष की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच लगातार जा रहे हैं।आज नितिन नवीन के साथ पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा कोर कमेटी के सदस्य गौरीशंकर अग्रवाल, जांजगीरलोकसभा क्षेत्र के सांसद गुहाराम अजगले, विपक्ष के नेता नारायण चंदेल, जिलाध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े, पूर्व विधायक सौरभ सिंह, पूर्व सांसद श्रीमती कमला पाटले,भाजपा प्रदेश मंत्री श्रीमती श्यामबाई साहू सहित प्रमुख नेताओं का आगमन हो रहा है।
          सुबह 10 बजे टुण्ड्रा में बिलाईगढ़ विधानसभा के संयुक्त मोर्चा सम्मेलन के बाद दोपहर 12 बजे गिरौदपुरी धाम पंहुचकर संत बाबा गुरू घासीदास जी के गद्दी पूजन एवं जैतखाम का दर्शन करेंगे।इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रगतिशील सतनामी समाज के प्रमुखों से भेंट मुलाकात कर सम्मान कार्यक्रम में शामिल होंगे। उसके पश्चात दोपहर 2 बजे कसडोल आगमन पर लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में पत्रकारों के साथ संवाद कर भोज में शामिल होंगे।
        प्रदेश सह प्रभारी नितिन नवीन के साथ वरिष्ठ नेताओं के आगमन को देखते हुए यहाँ भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत की तैयारी की गई है। दोपहर 3 बजे श्री नितिन नवीन एवं नेतागण कसडोल विधानसभा क्षेत्र के संयुक्त मोर्चा सम्मेलन जो कि लवन नगर में आयोजित है में सम्मिलित होंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।उक्त जानकारी कसडोल विधानसभा क्षेत्र के संयोजक एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ अजय राव ने दी है।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने

Tech

News website @999 Only
8383900865 / 6392321095
News website @999 Only
8383900865 / 6392321095