जैजैपुर विधानसभा संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में शामिल हुए भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी नितिन नवीन एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल
जैजैपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश व्यापी अभियान के तहत आज जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं प्रदेश पदाधिकारियों का संयुक्त मोर्चा सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश सह प्रभारी श्री नितिन नवीन जी एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल जी शामिल हुए। उन्होंने आगामी नवंबर दिसंबर2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव एवं 2024 में लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के जीत के लिए कार्यकर्ताओं को टिप्स दी। कार्यक्रम के पूर्व मुख्य अभ्यागत श्री नितिन नवीन जी एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल जी द्वारा भारत माता पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर बैठक का वितरण किए। आज के इस अवसर पर छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी श्री नितिन नवीन जी भाजपा प्रदेश कोर कमेटी के सदस्य पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल जी, जांजगीर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री गुहाराम अजगले, जिला भाजपा के अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा पूर्व विधायक डॉक्टर खिलावन साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री निर्मल सिन्हा पूर्व मंत्री मेघाराम साहू सहित भारी संख्या में भाजपा नेता गण कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।