बदलबो बदलबो भूपेश सरकार ला बदलबो : गोरीशंकर अग्रवाल

बदलबो बदलबो भूपेश सरकार ला बदलबो : गोरीशंकर अग्रवाल 
कसडोल।  कसडोल विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न मूलभूत समस्याओं एवम स्थानीय विधायक की नाकामियों को लेकर आज एक दिवसीय धरना आंदोलन  कसडोल नगर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवम प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री गौरीशंकर अग्रवाल जी शामिल हुए। उन्होंने भारी संख्या में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अपने सारगर्भित उद्बोधन में कहा कि गरीब जरुरतमंद बेघर लोगों के लिए प्रदेश की भूपेश सरकार के कार्यकाल में एक भी आवास का नहीं बनना,  आठ लाख गरीबों का प्रधानमंत्री आवास से वंचित होना पड़ा है। पंचायत प्रतिनिधियों को पूर्ण अधिकार देने का वादा पूरा नहीं कर पाना। रोजगार सहायकों के साथ किए वादाखिलाफी। इसी प्रकार 36 लक्ष्य व घोषणा पत्र के कई ऐसे मामले हैं। इसको पूरा करने में भूपेश सरकार असफल रही है। आज के इस एक दिवसीय धरना आंदोलन में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवम  प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री गौरी शंकर अग्रवाल जी का नेतृत्व में कसडोल विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय समस्याओं को लेकर महामहिम राज्यपाल के नाम से अनुविभागीय अधिकारी कसडोल को ज्ञापन सोपा गया। आज के इस एक दिवसीय धरना आंदोलन कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हम प्रदेश भाजपा के रचनाकार श्री गौरी शंकर अग्रवाल जी, भाजपा के प्रदेश मंत्री श्रीमती श्याम बाई साहू, भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य डॉक्टर अजय राव, श्री विपिन बिहारी वर्मा, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रायपुर के पूर्व अध्यक्ष श्री योगेश चंद्राकर, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री श्री दुर्गा महेश्वर,  किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री ओम प्रकाश चंद्रवंशी, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष श्री तेजराम वर्मा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री राजकुमार जायसवाल जिला पंचायत के सदस्य श्री नवीन मिश्रा, भाजपा महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्रीमती सुलोचना यादव, प्रदेश कार्य समिति महिला मोर्चा के सदस्य श्रीमती सरिता जायसवाल महिला मोर्चा के जिला महामंत्री श्रीमती सत्यभामा साहू, युवा मोर्चा के जिला महामंत्री श्री प्रशांत यादव, कसडोल भाजपा मंडल का अध्यक्ष श्री कृष्ण कुमार पटेल महामंत्री डॉक्टर संदीप मानिकपुरी लवन भाजपा मंडल के अध्यक्ष श्री विजय यादव, महामंत्री श्री गोविंद धृतलहरे, श्री नरेश साहू, पलारी भाजपा मंडल का अध्यक्ष श्री नंदकुमार वर्मा, महामंत्री श्री पवन कुमार वर्मा, श्री शिव यदु, दक्षिण पलारी भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री महेंद्र कुमार साहू, महामंत्री डॉक्टर डागेश्वर पप्पू वर्मा, महिला मोर्चा के मंडल अध्यक्ष श्रीमती संतोषी मानिकपुरी श्रीमती त्रिवेणी मानिकपुरी श्रीमती सीमा थवाईत,श्रीमती निर्मला रजक, युवा मोर्चा भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री रामलाल कुर्रे, श्री भोला वर्मा, श्री उमेश यदु, श्री नागेश्वर साहू, सहित भारी संख्या में भाजपा के प्रदेश पदाधिकारीगण, जिला पदाधिकारी, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने

Tech

News website @999 Only
8383900865 / 6392321095
News website @999 Only
8383900865 / 6392321095