रायपुर: Vidhan Sabha Chunav 2023 Result Live Update पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणाम आने शुरू हो चुके हैं। छत्तीगसढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान में भाजपा ने शानदार कमबैक किया है। जबकि तेलंगाना में कांग्रेस ने बीआरएस को आईना दिखा दिया है और जीत की ओर अग्रसर है। छत्तीगसढ़ तीन सीट पर भाजपा और एक सीट पर कांग्रेस, मध्यप्रदेश में 15 सीट पर भाजपा और 6 सीट कांग्रेस जीत दर्ज कर चुकी है। अन्य सीटों पर भी जल्द जीत के आंकड़े सामने आएंगे।
- छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार में थी। सत्ताधारी कांग्रेस के पास 77 जबकि भाजपा के 18 सीटें थी।
- एमपी में भाजपा के पास 128 तो विपक्षी दल कांग्रेस के पास 102 सीटें थी।
- राजस्थान में अशोक गहलोत की अगुवाई वाली कांग्रेस के पास 200 में से 121 सीटें जबकि भाजपा के पास यहां 70 जबकि अन्य पार्टियों के पास शेष सीट थी।
- तेलंगाना में सत्ताधारी बीआरएस के पास 119 में 99 जबकि भाजपा, कांग्रेस और एआईएमआईएम के पास संयुक्त रूप से 19 सीटें थी। यहां एक सीट खाली थी।