खनिज माफियाओं में मचा हड़कंप,, कमरतोड़ हुई करवाही,, 98 प्रकरण दर्ज,, अर्थ दंड के लाखो रुपए हुआ जमा,,

खनिज माफियाओं में मचा हड़कंप,, कमरतोड़ हुई करवाही,,

 98 प्रकरण दर्ज,, अर्थ दंड के लाखो रुपए हुआ जमा,, 

खनिज विभाग का दावा, नही चलने देंगे खनिज माफिया राज,, 
सतत आगे भी जारी रहेगी करवाही,,

बिलासपुर। बिलासपुर में खनिज माफियाओं की खैर नही है। खनिज विभाग ने  ठान लिया है कि अवैध रूप से रेती,मुरूम,चुनापत्थर कोयला के काम करने वालो को बक्सा नही जायेगा। बिलासपुर कलेक्टर के कड़े तेवर और निर्देश के बाद खनिज विभाग, राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, एवं परिवहन विभाग के टास्क फोर्स की संयुक्त टीम द्वारा सतत निरीक्षण करते हुए माह फरवरी 2024 में खनिजो के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर कार्यवाही करते हुए कुल 98 मामले दर्ज किए गए।
संयुक्त टीम एवं खनिज अमला द्वारा अवैध खनिज परिवहन करते पाए जाने पर रेत के 53, चूनापत्थर के 12, मुरूम के 06 एवं कोयला के 02 प्रकरणों सहित कुल 73 प्रकरण दर्ज किया गया है जिसमें से 52 प्रकरणों का निराकरण करते हुए अवैध परिवहनकर्ताओं से अर्थदण्ड राशि 11,98,322 / रुपए जमा कराया गया है। शेष 21 प्रकरणों में अर्थदण्ड वसूली की कार्यवाही की जा रही है।
अवैध खनिज उत्खनन करते पाए जाने पर रेत के 14 एवं मुरूम के 05 प्रकरणों सहित कुल 19 प्रकरण दर्ज किया गया है। जिसका निराकरण करते हुए अर्थदण्ड की राशि 12,35,976 / रुपए जमा कराया गया है। इसी प्रकार अवैध खनिज भण्डारण करते पाए जाने पर रेत के 06 प्रकरण दर्ज किया गया है जिसमें से 03 प्रकरणों का निराकरण करते हुए अर्थदण्ड की राशि 2,54,400 /- रुपए जमा कराया गया है। शेष 03 प्रकरणों में अर्थदण्ड वसूली की कार्यवाही की जा रही है।
माह फरवरी में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण के कुल 98 प्रकरण दर्ज किया गया है जिसमें से 74 प्रकरणों का निराकरण करते हुए अर्थदण्ड की राशि  26,88,698 /- रुपए जमा कराया गया है।
इसके अलावा कलेक्टर के निर्देश पर माह फरवरी में पर्यावरण विभाग, खनिज विभाग, राजस्व विभाग एवं परिवहन विभाग के संयुक्त टीम द्वारा जांच के दौरान पर्यावरण शर्तों का पालन नहीं करने पर पर्यावरण विभाग तथा भू-राजस्व जमा नहीं करने पर राजस्व विभाग द्वारा कार्यवाही करते हुए कुल 25 केशर/ खदान संचालकों तथा 08 कोल डिपो संचालको को नोटिस जारी किया गया है तथा कच्चे माल एवं उत्पाद तथा कोल, गिट्टी एवं फ्लाईएश, स्लैग आदि का परिवहन कर रहे बिना तारपोलिंग से ढके वाहनों के परिवहन करने वाले वाहनों पर परिवहन विभाग द्वारा कार्यवाही की गई है।
खनिज विभाग, राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, एवं परिवहन विभाग के टास्क फोर्स की संयुक्त टीम द्वारा सतत निरीक्षण कर खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु कार्यवाही कर रही है और आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने

Tech

News website @999 Only
8383900865 / 6392321095
News website @999 Only
8383900865 / 6392321095