Sunami news || एक फटी धोती और फटी कमीज पहने एक व्यक्ति अपनी 15-16 साल की बेटी के साथ एक बड़े होटल में पहुंचा।

Sunami news || एक फटी धोती और फटी कमीज पहने एक व्यक्ति अपनी 15-16 साल की बेटी के साथ एक बड़े होटल में पहुंचा।


 उन्हें कुर्सी पर बैठते देख एक वेटर ने उनके सामने **दो गिलास साफ ठंडा पानी** रख दिया और पूछा, "आपके लिए क्या लाना है?" 💧

उस व्यक्ति ने कहा, "मैंने मेरी बेटी से वादा किया था कि यदि तुम **कक्षा दस में जिले में प्रथम** आओगी तो मैं तुम्हें शहर के सबसे बड़े होटल में एक **डोसा** खिलाऊंगा।

 इसने वादा पूरा कर दिया। कृपया इसके लिए एक **डोसा** ले आओ।"

वेटर ने पूछा, "आपके लिए क्या लाना है?" उसने कहा, "मेरे पास एक ही डोसे का पैसा है।" 💔

पूरी बात सुनकर वेटर मालिक के पास गया और पूरी कहानी बताकर कहा, "मैं इन दोनों को भर पेट नाश्ता कराना चाहता हूँ। अभी मेरे पास पैसे नहीं हैं, इसलिए इनके बिल की रकम आप मेरी सैलरी से काट लेना।" 🤝vr

मालिक ने कहा, "आज हम होटल की तरफ से इस होनहार बेटी की सफलता की **पार्टी** देंगे।" 🎉 Vr

होटलवालों ने एक **टेबल** को अच्छी तरह से सजाया और बहुत ही शानदार ढंग से सभी उपस्थित ग्राहकों के साथ उस गरीब बच्ची की सफलता का जश्न मनाया। मालिक ने उन्हें एक बड़े थैले में **तीन डोसे** और पूरे मोहल्ले में बांटने के लिए **मिठाई** उपहार स्वरूप पैक करके दे दी। इतना **सम्मान** पाकर आंखों में **खुशी के आंसू** लिए वे अपने घर चले गए। 🎁😢vr

समय बीतता गया और एक दिन वही लड़की **I.A.S.** की परीक्षा पास कर उसी शहर में **कलेक्टर** बनकर आई। उसने सबसे पहले उसी होटल में एक सिपाही भेजकर कहलवाया कि **कलेक्टर साहिबा** नाश्ता करने आएंगी। होटल मालिक ने तुरन्त एक **टेबल** को अच्छी तरह से सजा दिया। यह खबर सुनते ही पूरा होटल ग्राहकों से भर गया। 🏛️👮‍♂️vr

कलेक्टर रूपी वही लड़की होटल में मुस्कराती हुई अपने माता-पिता के साथ पहुंची। सभी उसके सम्मान में खड़े हो गए। होटल के मालिक ने उन्हें **गुलदस्ता** भेंट किया और ऑर्डर के लिए निवेदन किया। 🌸🙇‍♂️vr

उस लड़की ने खड़े होकर होटल मालिक और उस वेटर के आगे **नतमस्तक** होकर कहा, "शायद आप दोनों ने मुझे पहचाना नहीं। मैं वही लड़की हूँ जिसके पिता के पास दूसरा **डोसा** लेने के पैसे नहीं थे और आप दोनों ने **मानवता की सच्ची मिसाल** पेश करते हुए, मेरे पास होने की खुशी में एक शानदार पार्टी दी थी और मेरे पूरे मोहल्ले के लिए भी मिठाई पैक करके दी थी।" 🥰🙏

"आज मैं आप दोनों की बदौलत ही **कलेक्टर** बनी हूँ। आप दोनों का **एहसान** मैं सदैव याद रखूंगी। आज यह **पार्टी** मेरी तरफ से है और उपस्थित सभी ग्राहकों एवं पूरे होटल स्टाफ का बिल मैं दूंगी। कल आप दोनों को '**श्रेष्ठ नागरिक**' का सम्मान एक नागरिक मंच पर किया जाएगा।" 🎖️👩‍💼

### **शिक्षा**
**किसी भी गरीब** की गरीबी का मजाक बनाने के बजाय 
उसकी मदद करें ✍️✍️

दोस्तों,,, किसी गरीब का मजाक ना उड़ाएं, हो सकता है वो अमीर हो जाए, आप से भी आगे निकल जाए 

देखिये, कैसे बाप अपनी बेटी को पास होने पर होटल मे खाने के लिए लाया और उसके साथ कैसा सुलूक किया गया 

फिर बाद में कैसे कामयाब हुई 

पोस्ट को लाइक, पेज को फॉलो ज़रूर करें 🙏🙏

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने

Tech

News website @999 Only
8383900865 / 6392321095
News website @999 Only
8383900865 / 6392321095