अशासकीय विद्यालयों के संचालकों एवं प्राचार्यों का नोडल प्राचार्य नरेन्द्र कुमार साहू ने लिया आवश्यक बैठक

अशासकीय विद्यालयों के संचालकों एवं प्राचार्यों का नोडल प्राचार्य नरेन्द्र कुमार साहू ने लिया आवश्यक बैठक




         //बिलाईगढ़// 19 अक्टूबर 2024 को सेजेस विद्यालय बिलाईगढ़ में नरेन्द्र कुमार साहू प्राचार्य, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बिलाईगढ़ के द्वारा अशासकीय विद्यालयों के प्राचार्यों की एक आवश्यक बैठक आहूत की गई, जिसमें नोडल प्राचार्य द्वारा सभी प्राइवेट स्कूलों के संचालन के संबंध में जानकारी ली गई और स्कूलों के संचालन के संबंध में आ रही दिक्कतों को दूर करने का उचित निर्देश दिया गया, साथ ही शासन के निर्देशों का कड़ाई से पालन करने व जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा समय-समय पर मांगी जाने वाली जानकारियों को समय पर भेजे जाने का निर्देश दिया गया, ताकि उच्च कार्यालयों तक जानकारी समय पर भेजी जा सके।
            नोडल प्राचार्य ने आगे कहा कि बच्चों के बेहतर शिक्षा पर सभी संचालकों को ध्यान देना चाहिए। विद्यालय के सफल संचालन में मुख्यतया 20 बिन्दुओं के अंतर्गत स्कूलों का मॉनिटरिंग किया जा रहा है। सभी बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए सभी बिन्दुओं पर कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने कहा गया। उन्होंने आगे बताया कि शासन की ओर से विद्यालयों की मॉनिटरिंग की जा रही है, जिसके तहत विद्यालयों का ग्रेडिंग भी किया जाना है। पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों को खेलकूद,  स्काउट/गाइड, रेडक्रॉस, पर्यावरण और स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान देना है। प्रत्येक शनिवार को 2 घंटे इन सभी इवेंट से संबंधित बच्चों की क्लास लगाए जाने की बात कही। विद्यालयों में नियमित रूप से प्रैक्टिकल कराई जाए। नोडल प्राचार्य ने सभी संचालकों को सहयोग की भावना से शासन के मंशा के अनुरूप  विद्यालय का संचालन करने का निर्देश दिया।
            बैठक में सागर पब्लिक स्कूल बिलाईगढ़, ज्ञान-विज्ञान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिलाईगढ़, सरस्वती शिशु मंदिर बिलाईगढ़, ममता ज्ञान मंदिर बिलाईगढ़ और टैगोर शिशु निकेतन बिलाईगढ़ के प्राचार्य और संचालक गण उपस्थित थे।
       *" बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए अध्यापन कार्य कराया जाना है, साथ ही बच्चों के प्रायोगिक कार्य पर भी ध्यान देना है, ताकि शिक्षा के क्षेत्र में बिलाईगढ़ के स्कूलों का अलग से पहचान बन सके, जिसमें अशासकीय विद्यालयों का भी सहयोग आवश्यक है।"*
                *नरेन्द्र कुमार साहू*
                  *नोडल प्राचार्य*
         *स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिलाईगढ़*

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने

Tech

News website @999 Only
8383900865 / 6392321095
News website @999 Only
8383900865 / 6392321095