बिलासपुर में बीजेपी-कांग्रेस प्रत्याशी के जानें पढ़ाई में कौन आगे ? रोड़पति महापौर कैंडिडेट्स के बीच मुकाबला,

महापौर पद की चुनावी लड़ाई में उतरे भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों ने अपनी संपत्ति का ब्योरा पब्लिक डोमेन में रख दिया है। पूजा के मुकाबले प्रमोद ज्यादा अमीर हैं। दोनों के पास एक लाख कैश है। दोनों प्रत्याशी करोड़पति हैं और कोई केस दर्ज नहीं है





आंकड़ों के मुताबिक भाजपा प्रत्याशी एल. पद्मजा उर्फ पूजा की कुल संपत्ति 1.77 करोड़ है, जिसमें प्रत्याशी की संपत्ति 51 लाख है। इन पर 45 लाख कर्ज है, जिसमें 25 लाख का बकाया है। 60 वर्षीय पूजा पोस्ट ग्रेजुएट हैं और इन पर कोई केस नहीं है। इसी तरह 56 साल के कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद कुमार नायक की कुल संपत्ति 5.23 करोड़ हैं। इसमें प्रत्याशी की संपत्ति 3.50 करोड़ है, जबकि पत्नी और बेटी की संपत्ति 2.23 करोड़ है।

पत्नी मीतू नायक के पास 70 हजार कैश और बैंक अकाउंट में 36 लाख रुपए जमा है। वहीं बेटी के पास 5 हजार कैश और 5.30 लाख रुपए जमा है। इन पर कोई कर्ज नहीं और कोई केस भी नहीं है। दोनों प्रत्याशियों ने अपने बैंक अकाउंट में जमा राशि का विवरण शपथ पत्र में उपलब्ह्र नहीं कराया है।

आप प्रत्याशी के पास ₹80 लाख की संपत्ति
आम आदमी पार्टी के महापौर प्रत्याशी खगेश कुमार चंद्राकर के पास 80 लाख 58 हजार रुपए की संपत्ति है। उन्होंने शेयर बाजार में 95 हजार रुपए निवेश किया है। खगेश ने 18 लाख 93 हजार रुपए का होम और कार लोन भी लिया है। उनकी पत्नी के पास 90 हजार रुपए कैश है। साथ ही बैंक अकाउंट में 11 हजार रुपए जमा है। पत्नी की कुल संपत्ति 67.34 लाख रुपए है।

लक्ष्मी, दुर्गा और रेखा भी चुनावी मैदान में
निगम चुनाव में इस बार लक्ष्मी, दुर्गा से लेकर रेखा भी मैदान में हैं। ये सभी पार्षद का चुनाव लड़ रही हैं। संयोग यह कि इस नाम की एक नहीं बल्कि दो-दो प्रत्याशी वोट मांग रहे हैं। इसके अलावा संजय, अमित, किरण और दुर्गेश नाम के दो-दो प्रत्याशी भी चुनाव लड़ रहे हैं। गौरतलब है कि 16 साल बाद मेयर के लिए महिला प्रत्याशी मैदान में है। 2009 में कांग्रेस ने वाणी राव को चुनाव मैदान में उतारा था, इस बार भाजपा ने पूजा विधानी को उतारा है।
भाजपा का घोषणा पत्र कल, कांग्रेस का जल्द
दोनों ही दलों में नगरीय निकाय का घोषणापत्र तैयार कराया जा रहा है। भाजपा का घोषणा पत्र 3 फरवरी को जारी हो जाएगा। भाजपा ने ईमेल, वाट्सअप से सुझाव मंगवाए थे। जानकारी के अनुसार इसमें सड़क, स्ट्रीट लाइट, साफ-सफाई, ड्रेनेज, ट्रैफिक, जल आपूर्ति जैसी समस्या दूर करने के सुझाव मिले हैं। कांग्रेस भी अपने घोषणापत्र में शहर के मुद्दों और समस्याओं को शामिल करेगी। बिलासपुर में नए निगम क्षेत्र की बदहाली का मुद्दा भी प्रमुख है। इसके अलावा दोनों ही दल जन सुविधाओं और रियायतों को भी अपने घोषणापत्र में शामिल कर सकते हैं।


नगर निगम में वोटर

पुरुष – 251322
महिला – 254771
3449 – महिला वोटर ज्यादा
70 – वार्ड
509 – मतदान केन्द्र

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने

Tech

News website @999 Only
8383900865 / 6392321095
News website @999 Only
8383900865 / 6392321095