- बलौदाबाजार के नए कलेक्टर होंगे चंदन कुमार....... जिला पंचायत सीईओ नम्रता जैन..... रजत बंसल बने मनरेगा आयुक्त......
- बलौदाबाजार। जिले में काफी कम समय में बहुत बड़ी लोकप्रियता हासिल करने वाले कलेक्टर रजत कुमार बंसल को भूपेश बघेल ने स्थानांतरित कर आयुक्त मनरेगा बना दिया। कलेक्टर रजत कुमार बंसल ने आम जनता से मिल रही शिकायतों के बाद प्रशासनिक कसावट लाने का काम किया। रेत माफियाओं की नाक में नकेल डाल दी । जिसके चलते माफियाओं और बड़े जनप्रतिनिधियों की नजरों की वह किरकिरी बन चुके थे। उन्होंने रेत माफियाओं पर कार्यवाही करने की सख्त हिदायत दे रखी थी एवं उनके नाम पर रिश्वत लेने की भी सख्त मनाही थीं। जनहित में उनके द्वारा लगातार किए जा रहे काम सरकार को रास नहीं आ रहे थे इसीलिए निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के दबाव में आकर उनका तबादला कर दिया गया। वहीं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गोपाल वर्मा कोई छुईखदान का प्रभार दिया गया है। इस तरह प्रशासनिक सर्जरी करते हुए बलौदाबाजार जिला कलेक्टर के रूप में चंदन कुमार को भेजा गया एवं नम्रता जैन को जिला पंचायत का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाकर बलौदाबाजार भेजा गया है। बलौदाबाज़ार में प्रभार संभालने के बाद कलेक्टर रजत कुमार बंसल ने प्रशासनिक व्यवस्था का दुरुस्तीकरण किया एवं भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने अंकुश लगाने का कार्य किया एवं लगातार जनहित के कार्य कर रहे थे। उनकी छवि काफी लोकप्रिय थी। लगातार लोग उनसे मिलने के लिए आते थे एवं जन चौपाल में लगातार भीड़ बढ़ रही थी। वह पूरे तन मन वचन के साथ शिकायतों का निवारण कर रहे थे शायद यही बात भूपेश बघेल के चाटुकारों को खल रही थी। जिसके कारण बलौदाबाज़ार से उनका स्थानांतरण कर दिया गया। कलेक्टर रजत कुमार बंसल बेहद कम समय में अपने मानवीय गुणों के कारण काफी लोकप्रिय हुए एवं एवं अपने पद के अहंकार से हटकर उन्होंने लोगों की समस्या का निराकरण करने में अपना अमूल्य योगदान प्रदान किया। कलेक्टर रजत कुमार बंसल के स्थानांतरण से बलौदाबाजार जिले के लोग बड़े पैमाने पर अपने आपको निराश और मायूस महसूस कर रहे हैं। यह अलग बात है की प्रशासनिक सर्जरी में अधिकारियों का आना जाना लगा रहता है। लेकिन लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले कलेक्टर रजत कुमार बंसल जैसे कलेक्टर काफी कठिनाई से किसी जिले को प्राप्त होते हैं।
Tags
बलौदाबाजार समाचार