श्याम बाई साहू बनी प्रदेश साहू संघ महिला प्रकोष्ठ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष....छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ ने की महिला प्रकोष्ठ का विस्तार....

श्याम बाई साहू बनी प्रदेश साहू संघ महिला प्रकोष्ठ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष....छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ ने की महिला प्रकोष्ठ का विस्तार....
कसडोल।छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष टहल सिंह साहू प्रदेश उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू महिला प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन कुमारी साहू के अनुशंसा पर महिला प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजिका शीलू साहू के द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ महिला प्रकोष्ठ का विस्तार किया गया। जिसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश के विभिन्न जिलों से समाज के प्रति समर्पित महिलाओं को उन्हें अलग-अलग दायित्व प्रदान किया गया। जिसमें जिला बलौदाबाजार के कसडोल से श्रीमती श्याम बाई साहू को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। नियुक्ति पर श्रीमती श्याम बाई साहू ने कहा कि समाज के उत्थान के लिए वह निरंतर कार्य करती रहेंगी। उन्होंने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि समाज के लोगों की सेवा के लिए मुझे यह अवसर मिल पाया है। अपनी नियुक्ति पर प्रदेश एवं जिला नेतृत्व साहू संघ का आभार व्यक्त किया है।

      इसी तरह प्रदेश साहू संघ महिला प्रकोष्ठ कार्यकारणी में चित्रलेखा साहू रायपुर एवं भूमिका साहू रायपुर को प्रदेश सह संयोजिका, प्रभा साहू धमतरी एवं किला बाई साहू जांजगीर को संगठन महामंत्री, सुनीता साहू रायगढ़ एवं रागिनी साहू दुर्ग को प्रदेश सलाहकार, श्यामा साहू धमतरी को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, सोनिया साहू रायपुर, उषा साहू जगदलपुर, भारती लोकराम साहू मुंगेली को प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष, निर्मला साहू रायपुर, केसरी मोहन साहू अमसेना रायपुर, डाली साहू गरियाबंद, टीलेश्वरी साहू जांजगीर, कुंती साहू सारंगढ, भुनेश्वरी साहू जैजैपुर, सावित्री साहू कोरबा, अंबालिका साहू मुंगेली, खीर साहू रायगढ़, बबली साहू बीजापुर को प्रदेश उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी दी गई। 

      प्रदेश साहू संघ महिला प्रकोष्ठ कार्यकारणी घोषणा पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रदेश अध्यक्ष टहल सिंह साहू, अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष एवं तेलगानी विकास बोर्ड अध्यक्ष संदीप साहू, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजिका शीलू साहू, जिला साहू संघ बलौदाबाजार अध्यक्ष सुनील साहू, छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ प्रदेश प्रचार सचिव राकी साहू, कसडोल तहसील अध्यक्ष महेंद्र साहू, कसडोल नगर अध्यक्ष गुनिराम साहू सहित साहू समाज के पदाधिकारियों व समाज प्रमुखों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने

Tech

News website @999 Only
8383900865 / 6392321095
News website @999 Only
8383900865 / 6392321095