बलौदाबाजार। ग्राम गोडा में श्री बगसराम मनहरे परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का श्रवन करने आज पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री गौरीशंकर अग्रवाल जी ग्राम गोंडा पहुंचे। उन्होंने श्रोता समाज एवं आम नागरिकों के बीच बैठकर भागवत कथा का श्रवण किए। सर्वप्रथम श्री अग्रवाल जी ने भगवान श्री राधा कृष्णजी, व्यासपीठ का विधिवत रूप से पूजा अर्चना कर एवं व्यासपीठ पर विराजमान भागवताचार्य पंडित श्री पूर्णेन्द पांडे जी से आशीर्वाद लेकर क्षेत्र के लोगों की खुशहाली सुख शांति समृद्धि की कामना की। ग्राम गोडा पहुंचने पर ग्राम के नागरिकों द्वारा आतिशबाजी फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। उन्होंने श्रोता समाज को संबोधित करते हुए भागवत कथा के महत्ता पर प्रकाश डाला। आज के इस अवसर पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष श्री तेजराम वर्मा अनसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गा महेश्वर भाजपा मंडल के अध्यक्ष महेंद्र साहू उपाध्यक्ष डागेश्वर वर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शंभू सिंह डहरिया, महिला मोर्चा के जिला मंत्री श्रीमती परमेश्वरी वर्मा, मंडल के कोषाध्यक्ष श्रीमती मिथिलेश मुकेश साहू,जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि महेंद्र मोनू साहू, युवा मोर्चा के महामंत्री मुकेश साहू ग्राम के सरपंच प्रतिनिधि डायमंड साहू भागवत कथा के आयोजक बगसराम मनहरे, परायण करता चूड़ामणि पांडे,परीक्षित के रूप में हेमलाल मनहरे शकुन मनहरे मंडल मंत्री ओम प्रकाश वर्मा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम के संचालक खिलेंद्र साहू शक्ति केंद्र के संयोजक भरत वर्मा बूथ अध्यक्ष वीर सिंह नवरंगे वरिष्ठ कार्यकर्ता नंदकुमार साहू बुथ सचिव तिहारू धीवर, नकुल साहू प्रमोद वर्मा किशन मन हरे दुकालू वर्मा कलीराम नवरंगे सुख चंद जोशी कुमार वर्मा सोना राम साहू दरस धीवर श्याम वर्मा सहित भारी संख्या में श्रोता समाज ग्रामवासी उपस्थित थे।
Tags
बलौदाबाजार समाचार