रायपुर। छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने अप्रत्याशित जीत हासिल की है। भाजपा के 54 प्रत्याशी चुनाव जीत गए है जबकि कांग्रेस के केवल 35 प्रत्याशी ही चुनाव जीत कर आए है। भाजपा से तीन बार के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, बृजमोहन अग्रवाल, धरम लाल कौशिक, अमर अग्रवाल, पुन्नूलाल मोहिले और अजय चंद्राकर जैसे कद्दावर नेता चुनाव जीत गए है।
वहीं कांग्रेस के उप मुख्यमंत्री टीएस, केबिनेट रविन्द्र चौबे जैसे आठ मंत्री चुनाव हार गए है। रायपुर दक्षिण से बृजमोहन अग्रवाल ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है।
प्रदेश के 90 सीटों के लिए आज सुबह मतगणना शुरू हुई और आशा के विपरीत भाजपा शुरू से बढ़त बना ली थी। शाम होते तक सभी सीटों के चुनाव परिणाम सामने आ गए और भाजपा के 54 प्रत्याशी जीत गए। कांग्रेस के कई केबिनेट मंत्री और दिग्गज नेता चुनाव हार गए है। राजनांदगांव विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. रमन सिंह लगभग 45000 से अधिक मतों से चुनाव जीत गए है। पाटन सीट पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपनी सीट पर जीत गए, उन्होंने भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल को 19723 मतों से हराया है। उप मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव की अंबिकापुर सीट पर रिकाउंटिंग हुई और रिकाउंटिंग में वो महज 94 वोटों से हार गए है। डोंगरगढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हर्षिता स्वामी बघेल लगभग 14256 मतों से जीती है। खुज्जी विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी भोलाराम साहू लगभग 26242 मतों से जीते। डोंगरगांव विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दलेश्वर साहू लगभग 2632 मतों से जीते। बिलासपुर से भाजपा के अमर अग्रवाल ने कांग्रेस प्रत्याशी शैलेश पांडेय को लगभग 27 हजार वोट से हरा दिया है। बेलतरा से भाजपा के युवा प्रत्याशी सुशांत शुक्ला ने कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी को लगभग 17 हजार वोट से हरा दिया है। तखतपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी धरमजीत ने कांग्रेस की रश्मि सिंह को 20 हजार से अधिक वोट हरा दिया है।
रायपुर दक्षिण से भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने जीत का बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने 67,851 वोटों से जीत हासिल की है, जो इस चुनाव की सबसे बड़ी जीत है। रायगढ़ से ओपी चौधरी ने 64,443 मतों से जीत हासिल की है। बृजमोहन अग्रवाल के सामने कांग्रेस ने महंत रामसुंदर दास को अपना प्रत्याशी बनाया था। बृजमोहन अग्रवाल को कुल 1,09,263 मत मिले हैं जबकि महंत रामसुंदर दास को 41,412 मत मिले हैं। कवर्धा से भाजपा प्रत्याशी विजय शर्मा ने बड़ी जीत हासिल की है, उन्होंने मंत्री मोहम्मद अकबर को 41,367 मतों से हराया है। जबकि कांकेर विधानसभा सीट से बीजेपी के आशाराम नेताम ने सबसे कम 16 मतों से जीत हासिल की। इसके पहले 2018 के चुनाव में मोहम्मद अकबर 60 हजार मतों से जीते थे। ओपी चौधरी ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश नायक को हराया है, प्रकाश नायक को 64691 मत प्राप्त हुए हैं।
कांकेर विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी आशाराम नेताम ने सबसे कम 16 मतों से जीत हासिल की है। उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के शंकर ध्रुवा को हराया है। नेताम को कुल 67,980 वोट मिले, जबकि ध्रुवा को 67,964 मत मिले। 2023 के विधानसभा चुनाव की यह सबसे कम अंतर वाली जीत है।
चुनाव परिणाम में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। प्रदेश के 9 मंत्रियों को हार का सामना करना पड़ा है। इनमें अंबिकापुर से उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, साजा से रविन्द्र चौबे, कवर्धा से मोहम्मद अकबर, आरंग से शिवकुमार डहरिया, कोंडागांव से मोहन मरकाम, सीतापुर से अमरजीत भगत, नवागढ़ से रुद्र गुरु और कोरबा से जय सिंह अग्रवाल चुनाव हार गए हैं।