धान खरीदी केंद्रों में माइक्रो एटीएम की सुविधा मिलने से खुश हैं किसान,,,बैंक की लंबी कतार से मिल रही राहत,,

धान खरीदी केंद्रों में माइक्रो एटीएम की सुविधा मिलने से खुश हैं किसान,,,बैंक की लंबी कतार से मिल रही राहत,,


*सेंदरी धान खरीदी केंद्र मे किसानों की सुविधा के सारे इंतजाम* 


बिलासपुर, 7 जनवरी 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में जिले में धान खरीदी केन्द्रों में किसानों की सुविधा के लिए समुचित इंतजाम किये गये हैं। शीघ्र टोकन कटने, माईक्रो एटीएम की सुविधा मिलने से किसान खुश है। सेवा सहकारी समिति सेंदरी के धान खरीदी केन्द्र में धान बेचने पहुंचे किसानों ने खरीदी केन्द्रों में माइक्रो एटीएम की सुविधा और शीघ्र भुगतान प्राप्त होने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार जताया है।
  बिल्हा ब्लॉक के ग्राम सेंदरी सेवा सहकारी समिति के खरीदी केन्द्र पहुंचे किसान श्री परसराम केवट ने बताया कि केन्द्र में उन्हें किसी भी तरह की असुविधा नहीं हुई। उन्होंने कहा खरीदी केंद्र पर ही माइक्रो एटीएम की सुविधा मिलने से बैंकों के लंबी लाइनों से छुटकारा मिल गया है। समय पर पैसा मिल जाने से वाहनों का किराया भाड़ा देने में सुविधा हुई। एटीएम की सुविधा से किसानों को लाभ मिल रहा है। परसराम ने किसानों के हितों को ध्यान में रखने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का धन्यवाद दिया। ग्राम गतौरी के किसान श्री तेजस्वी सिंह ठाकुर ने धान खरीदी केंद्र पर ही माइक्रो एटीएम की सुविधा मिलने से काफी खुश है। उन्होंने बताया कि धान बेचने में किसी भी तरह की परेशानी नहीं हो रही है। तेजस्वी सिंह ने समय पर धान के पैसे मिलने और बैंक में घंटों इंतजार और लंबी लाइनों से राहत मिलने पर खुश जाहिर की। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार जताया। उल्लेखनीय है कि जिले में धान खरीदी के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं और जिला प्रशासन द्वारा धान के अवैध संग्रहण के खिलाफ लगातार कठोर कार्रवाई जारी है।  
--00--

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने

Tech

News website @999 Only
8383900865 / 6392321095
News website @999 Only
8383900865 / 6392321095