विश्व हिंदू परिषद दुर्गावाहिनी की बहनों के द्वारा आयोजित साप्ताहिक बाल संस्कार केंद्र का शुभारंभ गुरु गोविंद सिंह प्रखंड के अटल वाटिका टिकरापारा में किया गया जिसमें जिला सहसंयोजिका भूमिका रायल के द्वारा बच्चों को तीन बार ओम का उच्चारण करके विजय महामंत्र का जाप कराया गया। विभाग मंत्री राजीव शर्मा जी के द्वारा सभी बच्चों को प्रातः स्मरण मंत्र, गणेश वंदना सिखाया गया। इस बाल संस्कार केंद्र का संचालन श्रद्धा सोनी और घ्रीति सोनी द्वारा किया जायेगा। जिसमें दुर्गावाहिनी प्रांत सहसंयोजिका प्रीति दुबे, जिला बाल संस्कार केंद्र प्रमुख इंद्राणी कश्यप, नगर सहसंयोजिका अनन्या दुबे, प्रखंड अध्यक्ष पंकज सोनी, दुर्गावाहिनी से आकृति सिंह, प्रिया ठाकुर, तनिशा चक्रधारी, श्रीमती सुनीता सोनी एवं 32 बच्चे उपस्थित थे।