Sunami News / Mukesh tiwari //
सेंट फ्रांसिस स्कूल की होनहार छात्रा ने बढ़ाया शहर और स्कूल का मान
बिलासपुर। सेंट फ्रांसिस स्कूल की छात्रा धृति सिंह ने सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में कॉमर्स संकाय से 93% अंक अर्जित कर विद्यालय और परिवार का नाम रोशन किया है। कठिन प्रश्न पत्रों के बावजूद धृति ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से टॉप किया।
वह सीएमडी कॉलेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह और माया सिंह की पुत्री हैं। धृति का लक्ष्य भविष्य में चार्टर्ड अकाउंटेंट बनना है। उसने अपनी सफलता का श्रेय स्कूल के शिक्षकों और माता-पिता को दिया है। विद्यालय और परिजन उसकी इस उपलब्धि पर गौरवान्वित हैं।