गणतंत्र दिवस पर पुलिस मैदान में अटल बिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय के छात्रों ने योग पिरामिड प्रस्तुत किया
0 शुद्ध योग केंद्र के नन्हे योग अनुदेशकों ने परेड के दौरान उपस्थित लोगों को प्रतिदिन योग करने के लिए प्रेरीत किया गया
बिलासपुर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर पहली बार पुलिस मैदान में परेड समारोह में योग पिरामिड का प्रदर्शन किया गया। समारोह में सैकड़ों की संख्या में उपस्थित लोगों को योग के प्रति जागरूक किया गया। नन्हे योग अनुदेशकों का योग आसन देखकर पुलिस मैदान पर तालियां गूंजने लगी।
अटल बिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय के योग साइंस विभाग के छात्र-छात्राओं और शुद्ध योग सेंटर के नन्हे योग अनुदेशकों ने गुरुवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर योग पिरामिड प्रस्तुत किया। कार्याक्रम स्थल पर मौजुद लोगों को योग से जुड़कर स्वास्थ्य रहने संदेश दिया। पुलिस मैदान भारी संख्या में लोग सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने पहुंचे थे। इसके अलावा अलग अलग स्कूलों के छात्र छात्राओ ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रमो की प्रस्तुति दी।
अटल बिहार बाजपेयी विश्वविद्यालय के योग साइंस विभाग के विद्यार्थियों ने योग पिरामिड प्रस्तुत किया। अलग-अलग आसन देखकर लोग आकर्षित हुए। पिरामिड, मयुर आसन, शिर्षासन, साइकिलिंग का अभ्यास किया गया। विभाग के योग अनुदेशक व शिक्षिका मोनिका पाठक ने बताया कि विश्वविद्यालय के कुलपति जी के आदेशानुसार विभाग द्वारा योग को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। विश्वविद्यालय के विद्यार्थी और शुद्ध योग केंद्र के नन्हे योग अनुदेशक योग को आगे बढ़ा रहे हैं। योग साइंस विभागाध्यक्ष प्रो गौरव साहू, व्याख्याता सत्यम तिवारी ने छात्रों को शुभकामनाएं दीं। योग अनुदेशक सुश्री मोनिका पाठक, रितु सिंह, पूजा यादव, इंद्रानी साहू, अंजली सिदार, प्रिया साहू, अंजली चौहान, श्वेता सुमन अनन्त, मुनमुन केशरी, रौशनी देवांगन, कविता पटेल, प्रिया साहू, सुभ्रा भगत, नारायण नोनिया, दुर्गेश पटेल, राहुल, नीतीश, राजेश, लोकेश, स्वस्तिक, श्यामभावी, आर्या, सार्थक, शिवांश, आयुष्मान, ताहिर, रेहान, निहारिका, अर्निका, आरव, जागृति, ईशान, सारांश समेत अन्य शामिल रहे।